बुलंदशहर। कार में लगी भीषण आग, अंदर बैठे युवक की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

बुलंदशहर। कार में लगी भीषण आग, अंदर बैठे युवक की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के पहासू मार्ग पर एक TUV  कार में जिंदा जलने  से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, TUV कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमें अचानक भीषण आग लग गई. आग में झुलसकर TUV कार सवार राहुल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं दो कार सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है और हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज के लिए दोनों को रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पहासू के लिए ननिहाल जा रहे थे. उसी दौरान कार का टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई और कार में  भीषण आग  लग गई थी. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है. फ़िलहाल स्थानीय पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है. सीट बेल्ट में फंसने के कारण कार से निकल नहीं पाया युवक सलेमप…