बुलंदशहर। दरोगा पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

बुलंदशहर। दरोगा पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी स्वाट टीम में तैनात दरोगा पर गाजियाबाद की तलाकशुदा शिक्षक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि बुलंदशहर के एक होटल में उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। दरोगा की पत्नी की कुछ वक्त पहले मृत्यु हो चुकी है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले की स्वाट टीम में तैनात दरोगा धीरज राठी की पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो गया था।  कुछ माह पहले दरोगा का रिश्ता गाजियाबाद की रहने वाली एक तलाकशुदा शिक्षिका से तय हो गया। शिक्षिका की तैनाती जिला अमरोहा के एक स्कूल में बताई जा रही है। बीते दिनों किसी कारणवश उनका रिश्ता टूट गया।  इसके बाद पीड़िता शिक्षिका ने एसएसपी से मिलकर बताया कि आरोपी दरोगा द्वारा उसको बुलंदशहर में बुलाकर एक होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था। शिक्षिका ने दरोगा पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, मारपीट करने और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।  कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी दरोगा धीरज राठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी द्वारा मामले की जांच सीओ स्याना को सौं…