अलीगढ़ में खाना खाने बैठा परिवार, धरना समझकर पुलिस में खलबली

अलीगढ़ में खाना खाने बैठा परिवार, धरना समझकर पुलिस में खलबली
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : अकराबाद क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को स्वजन विवेचना बदलने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। अकराबाद क्षेत्र के गांव में युवती की हत्या का मामला में एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे थे स्वजन। हालांकि, एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद स्वजन आंबेडकर पार्क में आकर खाना खाने लगे। यहां पुलिस को लगा कि परिवार फिर से धरने पर बैठ गया है। इससे पुलिस में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाकर घर भेज दिया गया। नौ सितंबर की सुबह अकराबाद के एक गांव में बाजरा के खेत में 18 साल की युवती का शव घर से करीब सौ मीटर दूर बाजरे के खेत में मिला था। अनुसूचित जाति की युवती की हत्या में जांच के बाद पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। इस मामले में स्वजन ने पिछले दिनों आंबेडकर पार्क में धरना भी दिया था। पुलिस ने जांच के लिए समय मांगकर जैसे-तैसे धरना खत्म कराया। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति ले ली। इधर, मंगलवार को युवती के माता-पिता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। शिकायत में कहा है कि…