अलीगढ़ में शिक्षकों की ईको कार खाई में पलटी, सात गंभीर
अलीगढ़ में शिक्षकों की ईको कार खाई में पलटी, सात गंभीर डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़: छर्रा क्षेत्र के दादों रोड पर भीकनपुर पुल के निकट शिक्षकों की एक ईको कार खाई में पलट गई। हादसे के चलते कार चालक सहित बेसिक शिक्षा विभाग के सात शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद छर्रा सीएचसी से सभी घायलों को अलीगढ रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के ग्राम जिरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुकेश कुमार शर्मा व असरफ अली तोमर, नगला तेजपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में गोविद कश्यप व अनिरुद्ध प्रताप सिंह, नगला लालजीत स्थित प्राथमिक स्कूल में आशुतोष कुमार, नगला रम स्थित प्राथमिक स्कूल में जितेंद्र गुप्ता शिक्षक हैं। सभी शिक्षक अपने स्वजन सहित अलीगढ़ में रहते हैं और किराए की एक ईको कार द्वारा एक साथ रोजाना अपने-अपने विद्यालयों में ड्यूटी करने जाते हैं। सोमवार की सुबह सभी शिक्षक ईको गाड़ी द्वारा स्कूल जा रहे थे। गाड़ी को अकराबाद निवासी दिनेश कुमार चला रहा था। कस्बा छर्रा से निकलते ही रास्ते में भीकनपुर पुल के निकट किसी तरह अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटा खाते हुए पुल के नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी को खाई में गिरते देखकर राहगीर व आस पास मौजूद लोग मौके…