यूपी। लापता बच्चे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान तो पुलिस ने फट से खोज निकाला

यूपी। लापता बच्चे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान तो पुलिस ने फट से खोज निकाला
ब्यूरो ललित चौधरी मुरादाबाद : दीपावली के दिन ब्रजघाट पर गंगा स्नान के लिए गाजियाबाद से आए एक परिवार का चार साल का बच्चा अचानक गायब हो गया। बीते चार दिनों से हापुड़ पुलिस इस बच्चे को खोजने में जुटी थी। वहीं परिवार के लोगों ने बच्चा खोजने वाले को तीन लाख रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी थी। वहीं इस मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लिए जाने के बाद पुलिस की 11 टीमें गठित की गई थी। मंगलवार शाम को गलशहीद थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्चा बस अड्डे के पास अकेले रो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को लेकर थाने आ गई। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बच्चे स्वजनों को तलाश की गई। जिसके बाद हापड़ पुलिस ने बच्चे की पहचान करने के साथ ही उसके स्वजनों को साथ लेकर गलशहीद थाने पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद बच्चे को स्वजनों को सौंप दिया। बीते चार नवंबर को दीपावली के दिन गाजियाबाद निवासी नीरज कुमार अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट आए थे। उनके साथ में चार साल का बेटा नितिन भी था। परिवार के लोग बच्चे को सीढ़ियों में बिठाकर स्नान …