यूपी। मां ने 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे को मार डाला, बोली देवी मां ने ऐसा करने को कहा,,,
यूपी। मां ने 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे को मार डाला, बोली देवी मां ने ऐसा करने को कहा,,, ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कलयुगी मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े की हत्या दी। मामला भुता थाना इलाके के मटकापुर गांव की है। गुरुवार रात को सोते वक्त उसने अंधविश्वास में 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे को गला दबाकर मार दिया। सुबह जब पति ने उससे पूछा कि बच्चे कहां है तो उसने बताया की रात सपने में मां दुर्गा ने दोनों को मारने को कहा इसलिए मार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पति की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की रात क्या हुआ बंटू गंगवार की शादी जयंती से सात साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच रिश्ते बेहतर नहीं थे। बंटू आए दिन शराब पीकर घर आता था, जिसको लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होती थी। गुरुवार रात भी बंटू गंगवार शराब पीकर घर पहुंचा। जिसको लेकर झगड़ा गया था। बात मारपीट तक आ गई थी। इसके बाद वह गांव में ही अपनी मां के घर चला गया और वहीं जाकर रात को सो गया। जब सुबह आया तो उसे बच्चों की मौत का पता चला। खुद भी मरना चाहती थी पुलिस की पूछताछ में जयंती ने पति से कहासुनी के बाद दोनों बच्चों बाल किशन और कोमल की गला दबाकर हत्या करन…