उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस में तैनात सिपाही दे रहा था UP SI की परीक्षा , जानिए फिर क्या हुआ

उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस में तैनात सिपाही दे रहा था UP SI की परीक्षा , जानिए फिर क्या हुआ
ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश में मेरठ के आईटीएम कॉलेज में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर दरोगा की परीक्षा देने आया सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने 'सॉल्वर गैंग' के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात है और पिछले कुछ महीनों से ड्यूटी से अनुपस्थित था। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दूसरे के जगह देने आया परीक्षा जानकारी के अनुसार मथुरा निवासी आरोपी रविकांत उत्तर प्रदेश में सिपाही पद पर कार्यरत है। आरोपी मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित आईटीएम कॉलेज में किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर दरोगा की परीक्षा देने आया था। सॉल्वर गैंग आरोपी को भेजा गया जेल पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को पुलिस ने 'सॉल्वर गैंग' के आशुतोष मणि त्रिपाठी और साहिर खान को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 17 नवंबर को इमरान और दीपक की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपी रविकांत को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अयोध्या में तैनात था सॉल्वर गैंग आरोपी बता दें कि पुलिस उससे पू…