यूपी। मुर्दा समझकर जिसे मोर्चरी में लिटा दिया गया था, सुबह पोस्टमार्टम से पहले उठ खड़ा हुआ
यूपी। मुर्दा समझकर जिसे मोर्चरी में लिटा दिया गया था, सुबह पोस्टमार्टम से पहले उठ खड़ा हुआ ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के मुरादाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को जब स्थानीय पुलिस कांठ रोड के निजी विवेकानंद अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस घायल शक़्स को नियमानुसार जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उस शख्स को मृत घोषित कर उसे मुर्दा मानते हुए अस्पताल के पास बने मोर्चरी में रखवा दिया। पूरी रात सड़क हादसे का शिकार युवक जिंदा होने के बावजूद सिस्टम के कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से मुरादाबाद की मोर्चरी में ठंड में लेटा रहा। घायल युवक की तलाशी में पुलिस को मिले ड्राइविंग लाइसेंस से यह जानकारी मिली थी कि इस शक़्स का नाम श्रीकेश है और वह हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने जब उसके घर पर संपर्क किया तो पता चला कि श्रीकेश अब मुरादाबाद के लाइनपार इलाके में रहता है। हादसे में श्रीकेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया था। परिजन रोते हुए मोर्चरी पहुंच गए और रात भर वहां आग जलाकर ठंड में बैठे रहे। सुबह जब स्थानीय …