यूपी। बाल काटने को नाई ने किया मना तो नई को मारी गोली, हत्या , बड़े बेनरों ने लिखा ब्लॉक प्रमुख का बेटा - जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी। बाल काटने को नाई ने किया मना तो नई को मारी गोली, हत्या , बड़े बेनरों ने लिखा ब्लॉक प्रमुख का बेटा - जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के बुलंदशहर जिला के अगौता कस्बे के एक गांव में एक सैलून वाले को कथित तौर पर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उसने बाल कटाने से इनकार कर दिया था, इसलिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अगौता के शरीफपुर भैंसरोली गांव की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 4 में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्या है मामला? बुलंदशहर के SSP संतोष कुमार सिंह ने घटना के बारे में बताया,  थाना अगौता क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैसरोली में हत्या की ये घटना हुई है। इरफान नाम के 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। उसके परिवार के एक सदस्य को पैर में गोली लगी है. जो मृतक पक्ष है उनकी नाई की दुकान है. जहां आरोपी बाल कटवाते थे। आज (24 नवंबर) जब समीर ने इरफान से घर आकर बाल काटने को कहा तो इरफान के परिवार ने मना कर दिया। कहा कि पुराना बकाया है, आप बाल काटने के पैसे नहीं देते। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। SSP ने आगे बताया , समीर ने घर में रखे लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। इरफान और इमरान को गोली लगी। इरफान की मौत हो गई। इमरान खतरे से बाहर है। दोनों पक्ष एक धर्म और समुदाय के ह…