अलीगढ़ | शराब माफिया ऋषि की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू की देर रात मौत जेल में बिगड़ी थी तबियत

अलीगढ़ | शराब माफिया ऋषि की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू की देर रात मौत जेल में बिगड़ी थी तबियत
डेस्क समाचार दर्पण लाइव उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपित ऋषि शर्मा की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा की शुक्रवार देररात मौत हो गई। रेनू शराब प्रकरण के एक मुकदमे में जिला कारागार में बंद थीं। लंबे समय से वह बीमार चल रही थीं। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर की थी। जमानतियों के सत्यापन जारी थी। जल्द ही रेनू की रिहाई होने वाली थी। लेकिन, देररात तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें जेल से जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां मौत हो गई। देररात लोगों ने हंगामा भी किया। आरोप था कि जमानत होने के बाद भी रेनू की रिहाई नहीं की गई। शनिवार सुबह भाजपा विधायक दलवीर सिंह जेनए मेडिकल पहुंच गए। साथ ही रेनू के पति व बेटे को पैरोल पर छोड़ने की मांग। इसके अलावा विनय भारद्धाज ने अपनी मां के अंतिम संस्‍कार के लिए पिता ऋषि शर्मा व भाई कुनाल शर्मा को पेरोल पर छोड़ने की मांग डीएम व एसएसपी से की है। यह है मामला जहरीली शराब के चलते लोधा क्षेत्र के करसुआ में 28 मई से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। अगले ही दिन खैर, लोधा, जवां थाना क्षेत्र के भी अलग-अगल कई गांव से भी मौतों के…