एशियन रोइंग चैंपियनशिप : बुलंदशहर के अरविंद सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, बधाइयों का लगा तांता

एशियन रोइंग चैंपियनशिप : बुलंदशहर के अरविंद सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, बधाइयों का लगा तांता
ब्यूरो ललित चौधरी थाईलैंड में चल रही एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2021 में भारत के रोवर्स बोले तो नाविकों ने कमाल कर दिया है। भारतीय एथलीट्स ने इस चैंपियनशिप का अंत दो गोल्ड और चार सिल्वर मेडल्स के साथ किया है।  टोक्यो ओलंपियन अर्जुन लाल जट और रवि की जोड़ी ने डबल्स में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं सिंगल्स प्रतियोगिता में अरविंद सिंह ने गोल्ड और परमिंदर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है, इसके अलावा भारतीय टीम ने डबल्स में एक और चार सदस्यों वाले इवेंट्स में दो सिल्वर मेडल भी हासिल किए हैं। खुर्जा चैत्र के गांव खबरा निवासी अरविंद ने थाईलैंड में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसकी जानकारी पर गांव में परिजनों और ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल है। जानकारी होने पर खिलाड़ी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं स्वजन भी खुशी के चलते झूम उठे। अरविंद ने फाइनल में जगह बनाई थाईलैंड में आयोजित हुई एशियाई रोइंग चैंपियनशिप में गांव खबरा निवासी किसान विजय सिंह के बेटे अरविंद ने प्रतिभाग किया। जहां अरविंद ने लाइटवेट सिंगल स्पर्धा में भाग लिया। जहां अच्छा प्रदर्शन करते हुए अरविंद ने फ…