बुलंदशहर। सेना के जवान का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बुलंदशहर। सेना के जवान का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र के गांव अनीवास निवासी सेना के हवलदार अरूण राघव अंबाला सेना कार्यालय में तैनात थे। बीमारी के चलते निधन हो जाने पर मस्तराम गंगा तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नागरिकों ने जयकारे लगाए। बुधवार को गांव अनीवास के लाल अरूण राघव (35)पुत्र वीरपाल सिंह राघव का सोमवार को देर शाम अंबाला में बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे सेना मे हवलदार के पद पर अंबाला सेना कार्यालय में कार्यरत थे। उनके पिता वीरपाल सिंह भी सेना से सेवानिवृत हुए है।  अरूण राघव का पूरा परिवार अहमदाबाद में रहता है। अरूण राघव के दो बेटे 13 वर्षीय युवराज तथा 9 वर्षीय तनु है। मंगलवार की देर रात्रि अरूण राघव का शव पैतृक गांव अनीवास लाया गया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तिरंगा ध्वज लेकर अरूण राघव का अंतिम यात्रा पैदल प्रारम्भ की। जबकि अरूण का शव सेना के बाक्स में साथ चल रहे पालिका के शव वाहन में रखा हुआ था।  राष्ट्र भक्ति के जयकारे लगाते हुए अनूपशहर के बाजार से निकलने पर अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा अरूण के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। गंगा तट पर बाबूगढ़ छावनी से…