बुलंदशहर। पेस्टीसाइट की फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप , कई लाखों रुपए का नुकसान
बुलंदशहर। पेस्टीसाइट की फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप , कई लाखों रुपए का नुकसान ब्यूरो ललित चौधरी सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित माइक्रान्युट्रीटेंट, फर्टीलाइजर और पेस्टीसाइट का उत्पाद करने वाली फैक्ट्री देर शाम अचानक धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई और बुलंदशहर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने से प्रयास किया। हालांकि केमिकल के आग पकड़ने से हालात बेकाबू रहे, गनीमत रही की शाम पांच बजे सभी मजदूर फैक्ट्री से निकल गए थे और चौकीदार ही मौजूद रहा। ऐसे में किसी जनहानि की आशंका नहीं है। हाइवे स्थित सिकंदराबाद की जोखाबाद चौकी क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ई-9 में कोरोमंडल एग्रीको प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में मोइक्रान्युट्रीयेंट, फर्टीलाइजर एंड पेस्टीसाइट का बनाने तथा पैकिग का कार्य होता है। शाम करीब साढे सात बजे फैक्ट्री से आग उठती दिखाई दी तो चौकीदार ने दिल्ली में रहे रहे मालिकों और फैक्ट्री प्रबंधक ने को सूचना दी। सूचना पर सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई और स्याना की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंचाई तक पहुंच रही थी। पुलिस ने…