बुलंदशहर। पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों संग राष्ट्रीय लोक दल (RLD) मे हुए शामिल

बुलंदशहर। पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों संग राष्ट्रीय लोक दल (RLD) मे हुए शामिल
रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र से दो बार रहे बसपा से पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह, ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में अपने सैकड़ों समर्थकों के संग राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली।  विधायक संग सदस्यता ग्रहण करने वालों के नाम बसपा नेता व दो बार के पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत जी के दिल्ली स्थित आवास पर सैकड़ों समर्थक व जन-प्रतिनिधियों व बसपा के संगठन पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक दल द्वारा किसानों नौजवानों मजदूर व्यापारियों के हित में लड़ी जा रही लड़ाई की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।  पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने बीस वर्षों तक जनपद बुलन्दशहर में बसपा के नेतृत्व में दो बार विधायक रहते हुए जनपद के साथ-साथ प्रदेश में सेवा करने का काम किया।  राष्ट्रीय लोक दल में चौधरी गजेंद्र सिंह के साथ ये लोग भी हुए शामिल - चौधरी गजेंद्र सिंह के साथ में राष्ट्रीय लोकदल ने शामिल होने वालों में पूर्व ब्लाक …