बुलंदशहर। अपह्रत अजय कुमार हत्याकांड में संलिप्त चार हत्यारोपी थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

बुलंदशहर। अपह्रत अजय कुमार हत्याकांड में संलिप्त चार हत्यारोपी थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : थाना शिकारपुर क्षेत्र के मौहल्ला शिव कालोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा द्वारा अपने पुत्र अजय कुमार शर्मा (25) वर्षीय के घर से बुलन्दशहर जाने की बात कह कर गायब होने के सम्बन्ध में थाना शिकारपुर पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। जिसमें वादी द्वारा दिनांक 01 दिसम्बर को थाना शिकारपुर पर मुअसं-445/21 धारा 365 भादवि बनाम गोल्डी उर्फ दीपांशु पुत्र विजय शर्मा निवासी मौहल्ला मूर्ति विहार, लोकेश उर्फ भाटी पुत्र टीटू निवासी ग्राम तैय्यबपुर थाना शिकारपुर, शिवम पुत्र नामालूम निवासी खुर्जा बस स्टैण्ड मौहल्ला मुफ्तीवाडा थाना शिकारपुर, सागर ठाकुर पुत्र नामालूम निवासी हाथरस, सागर ठाकुर पुत्र नामालूम निवासी फरीदाबाद हरियाणा, सुमित पुत्र पप्पू निवासी तैय्यबपुर थाना शिकारपुर, हनी शर्मा पुत्र नामालूम निवासी नामालूम के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया।  एसएसपी संतोष कुमार सिंह, ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उपरोक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी संतोष कुमार सिंह, के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार, के कुशल नेतृत्व में शि…