बुलंदशहर। एक दिन पहले BSP छोड़ RLD में शामिल हुए थे हाजी युनिस, काफिले पर हुआ हमला, अंधाधुंध फायरिंग के बाद खून में लथपथ नेता को गोद में उठाकर दौड़े समर्थक , RLD ने सरकार और प्रशासन पर ट्विट कर तंज कसा

बुलंदशहर। एक दिन पहले BSP छोड़ RLD में शामिल हुए थे हाजी युनिस, काफिले पर हुआ हमला, अंधाधुंध फायरिंग के बाद खून में लथपथ नेता को गोद में उठाकर दौड़े समर्थक , RLD ने सरकार और प्रशासन पर ट्विट कर तंज कसा
ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर गोलीबारी की गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दीपुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे यूनुस के भतीजे अनस का हाथ होने का शक जताया गया है, जोकि वर्तमान में जेल में बंद है। बता दें कि वह एक दिन पहले BSP छोड़ RLD में शामिल हुए थे। 5 अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले पर जमकर गोलियां चलाई। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर मिर्जापुर गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि कार में आए हमलावरों ने रजवाहा पुल के पास काफिले पर गोलीबारी की। हमला कराने का आरोप पूर्व विधायक व बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के बेटे अनस पर लगाया है जो पिता की हत्या में जेल में बंद है। हमले के बाद घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में खून ले लथपथ हा…