बुलंदशहर। अजय हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, अजय की हत्या के बाद नहीं मिला शव, पुलिस को आशंका अजय के शव को खा गए मगरमच्छ - जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर। अजय हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, अजय की हत्या के बाद नहीं मिला शव, पुलिस को आशंका अजय के शव को खा गए मगरमच्छ - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी शिकारपुर पुलिस ने अजय हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। एसएसपी के अनुसार शादी की पार्टी में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने अजय की गला दबाकर और ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।  इसके बाद शव को कार की डिग्गी में डालकर मगरमच्छों का निवाला बनाने के लिए काली नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का अधजला आईकार्ड, अधजले कपड़े आदि सामान बरामद किया है। ये है मामला बीते दिनों 29 नवंबर को शिकारपुर नगर की नई आबादी मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा का पुत्र अजय कुमार शर्मा (25) वर्षीय लापता हो गया था। परिजनों ने तहरीर देकर बताया था कि 29 नवंबर की दोपहर एक बजे शिवलोक कॉलोनी निवासी गोल्डी उर्फ दीपांशु अपनी शादी की पार्टी देने के बहाने अजय को बुलाने आया था। उसके साथ तैयबपुर निवासी लोकेश उर्फ भाटी, खुर्जा बस अड्डा निवासी शिवम, हाथरस निवासी सागर ठाकुर और फरीदाबाद निवासी सागर ठाकुर, तैय्यबपुर निवासी सुमित ने तहसील के पास हनी शर्मा के होटल पर शादी की पार्टी की।  देर रात 11 बजे तक अजय के वापस न लौ…