बुलंदशहर। एसएसपी के पीआरओ दरोगा अंकित चौधरी का था 34 वां जन्मदिन, फिर अचानक आई मौत की खबर
बुलंदशहर। एसएसपी के पीआरओ दरोगा अंकित चौधरी का था 34 वां जन्मदिन, फिर अचानक आई मौत की खबर ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर की रिजर्व पुलिस लाइन में पीआरओ पद पर तैनात अंकित चौधरी की बुधवार शाम हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया। जहां कप्तान संतोष कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अंकित चौधरी का 34वां जन्मदिन था, घर के लिए निकले अंकित चौधरी एसएसपी बंगले के बाहर अचानक गिर पड़े, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद दारोगा के परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि अंकित चौधरी 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली के रहने वाले थे। फिलहाल मौत की खबर पाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को अंकित के परिवार को एक दिन का वेतन देने की अपील की है। पुलिस लाइन में अंकित चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि गुरुवार को पुलिस लाइन में अंकित चौधरी के पार्थिक शरीर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह,…