बुलंदशहर। किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान, स्वजनों ने बिटौड़ा में फूका - शव जानिए क्या है पूरा मामला

बुलंदशहर। किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान, स्वजनों ने बिटौड़ा में फूका - शव जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी औरंगाबाद। प्रेमी संग गई किशोरी ने घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पुलिस को बिना बताए बिटौड़ा में शव रखकर फूंका दिया। बुधवार को घटना का पता चलने पर पुलिस ने राख से अवशेष निकाल कर पिता व चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित स्वजन घर का ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस आनर किलिंग की घटना से इन्कार कर रही है। यह है मामला औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 दिसंबर को देवी के जागरण था। इसमें शामिल होने के लिए गांव की एक किशोरी गई थी, जो भजन गायक प्रेमी के साथ चली गई थी। स्वजन अगले दिन किशोरी को अनूपशहर क्षेत्र से भजन गायक के घर से बरामद कर उसे अपने घर ले आए, लेकिन इस पूरे मामले की जानकारी स्वजन ने पुलिस को नहीं दी थी।  स्वजन किशोरी को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह प्रेमी के साथ जान की जिद कर रही थी। बताया गया है कि 21 दिसंबर की शाम को किशोरी ने इसी विवाद के चलते अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। स्वजन ने बदनामी की डर से पुलिस को जानकारी नहीं दी और रात में किशोरी के शव को बिटौड़ा में उपलों के बीच में रखकर फूंक दिया। स्वजन घर का ताला लगाकर फरार बुधवार को गांव के किसी व…