नहीं रहे CDS जनरल बिपिन रावत : राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक, कहा देश ने शानदार - सैनिक और सच्चे देशभक्त खो दिया....

नहीं रहे CDS जनरल बिपिन रावत : राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक, कहा देश ने शानदार - सैनिक और सच्चे देशभक्त खो दिया....
ब्यूरो डेस्क,  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह (रक्षा   मंत्री)   अमित शाह (ग्रह मंत्री) ,  जेपी नड्डा ( बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष) सभी  ने जताया शोक, कहा देश ने शानदार - सैनिक और सच्चे देशभक्त खो दिया। भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेन्स स्टाफ़ (सीडीएस) और पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है।  बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने बताया है कि इस हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को लाल किले से दिए अपने भाषण में चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस (सीडीएस) का पद बनाने की घोषणा की थी। सीडीएस की ज़िम्मेदारी सेना के तीनों अंगों के बीच समन्वय बनाना है। जनरल रावत इससे पहले भारतीय सेना के प्रमुख रह चुके थे, वे 31 दिसंबर 2016 से 1 जनवरी 2017 तक भारत के 26 वें सेना प्रमुख रहे। जनरल रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले में एक सैन्य परिवार में हुआ. उनके पिता सेना में लेफ़्टिनेंट जनरल थे। भार…