अलीगढ़ में रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिया था पूर्व विधायक जमीरउल्ला को धक्का,ओवैसी की पार्टी ने दिया ऑफर

अलीगढ़ में रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिया था पूर्व विधायक जमीरउल्ला को धक्का,ओवैसी की पार्टी ने दिया ऑफर
डेस्क समाचार दर्पण लाइव 23 दिसंबर को अलीगढ़ के इगलास में सपा-रालोद की संयुक्त जनसभा के दौरान जयंत चौधरी ने मंच पर लोगों का अभिवादन करते हुए अलीगढ़ के दो बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के हाजी जमीर उल्लाह को पीछे धकेल दिया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था, जिससे जमीर उल्लाह भी काफी आहत दिखाई दिए. शनिवार को फिरोजाबाद में रैली के दौरान एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस घटना का जिक्र किया था. अब उस घटना को लेकर अलीगढ़ में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुसलमानों को हर जगह बेइज्जत किया जा रहा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष गुफरान नूर ने बताया कि 23 तारीख को अलीगढ़ में सपा और आरएलडी का एक कार्यक्रम हुआ था. वह 10 साल अलीगढ़ के विधायक थे, उनके साथ बदतमीजी की गई और उनको धक्का दिया गया. यह अलीगढ़ की बात नहीं है. ये जो गठबंधन बना है, उसमें हर मंच से सिर्फ मुसलमानों की बेइज्जती की जा रही है. एआईएमआईएम नेता ने दिया हाजी जमीर उल्लाह को ऑफर गुफरान नूर ने कहा कि उन्होंने यह समझा है शायद कि दरी बिछाओ, कुर्सी बिछाओ और…