अलीगढ़ में दस रुपये के नोट ने कराया बखेड़ा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
अलीगढ़ में दस रुपये के नोट ने कराया बखेड़ा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : शादी समारोह में दुल्हन पक्ष की युवतियों से दूल्हे के दोस्तों का मजाक करना भारी पड़ गया। इस हरकत से गुस्साई दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसको लेकर वर-वधू पक्ष में जमकर लात-घूंसे चल गए। हंगामा होता देख दूल्हा अपने दोस्तों के साथ भाग निकला। घंटों चली पंचायत के बाद भी कोई हल न निकला तो बरात बिना दुल्हन के वापस हो गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार रात हाथरस से बरात आई थी। बरातियों के स्वागत-सत्कार के बाद जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन पंडाल में एक साथ टेबल पर खाना खा रहे थे। दुल्हन पक्ष की कुछ युवतियां भी वहां खाना खा रही थीं। इसी बीच, दूल्हे के दोस्तों ने युवतियों से मजाक करते हुए उनकी खाने की प्लेट में दस रुपये का नोट रख दिया। इसको लेकर युवतियों ने कड़ा विरोध किया। दुल्हन ने भी नाराजगी जता दी। दुल्हन का कहना था कि दूल्हा झगड़ालू है, जब अभी ऐसी हरकत कर रहा है तो आगे क्या करेगा। बात बढ़ी तो घराती व बराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूंसों के अलावा लाठी-डंडे तक चल गए। इसके बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ…