निर्वस्त्र पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी, बोला - पहले कपड़े पहन लूँ फिर पीट लेना, बेहोशी का नाटक कर हो गया फरार

निर्वस्त्र पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी, बोला - पहले कपड़े पहन लूँ फिर पीट लेना, बेहोशी का नाटक कर हो गया फरार
ब्यूरो ललित चौधरी मुरादाबाद : भोजपुर के गांव में किसान के घर में घुसकर नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म क‍िया। क‍िशोरी के बगल में ही सो रही बड़ी बहन की चीख निकलने पर स्वजन की आंख खुल गई। उन्‍होंने न‍िर्वस्‍त्र आरोपित को पकड़ लिया। स्‍वजन ने उसकी प‍िटाई शुरू कर दी, इस पर आरोप‍ित कहने लगा क‍ि पहले कपड़े पहन लूं, फ‍िर पीट लेना। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। आरोप‍ित बेहोश होने का नाटक करने लगा। पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, यहां से आरोप‍ित चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपित के ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन, अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है। थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव में आधी रात को एक किसान के घर में कलुबा उर्फ भूरा घुस गया। आरोपित ने किशोरी के मुंह को कपड़े से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आवाज सुनकर पीड़िता की बड़ी बहन की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। घर के सभी सदस्य जाग गए। इधर, आरोपित बिना कपड़े पहने ही भागने लग। लेकिन स्वजन ने उसे धर दबोचा और पिटाई कर दी। किशोरी के स्वजन ने डायल-112 की पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने आरोपित को अपने कब्जे म…