सुहागरात पर ही 5 माह की प्रेग्नेंट निकली नई नवेली दुल्हन, उड़ गए दूल्हे के होश, लगाई मदद की गुहार - जानिए पूरा मामला

सुहागरात पर ही 5 माह की प्रेग्नेंट निकली नई नवेली दुल्हन, उड़ गए दूल्हे के होश, लगाई मदद की गुहार - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी मेरठ। मेरठ में एक दूल्हे की शादी की खुशियां उस समय नदारद हो गईं , जब शादी के बाद सुहागरात पर पति को पता चला कि उसकी नई नवेली दुल्हन 5 महीने की गर्भवती है। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पति पुलिस के पास पहुंच गया।  पति का आरोप है कि उसने जब पत्नी के गर्भवती होने की बात अपने ससुराल वालों को बताई तो ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। इतना ही नही उससे अब 10 लाख रुपये की डिमांड भी कर रहे हैं। जिसके बाद पीड़ित पति ने इन्साफ की आस में मेरठ  SSP  ऑफिस में गुहार लगाई है ,  जहां उसने लिखित शिकायत देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं उसके पिता ने बताया कि सुहागरात को ही दुल्हन ने उनके बेटे से कहा था कि उसके पेट मे दर्द है। किन्तु उस समय किसी का इस बात पर ध्यान नहीं गया। मगर जब पति को संदेह हुआ तो उसने अपनी मां को ये बात बताई। जिसके बाद नवविवाहिता पत्नी को अस्पताल ले जाकर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया ,  रिपोर्ट देखने के बाद पति और उसके घरवालों के होश उड़ गए।  अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में युवक की पत्नी 5 माह की गर्भवती निकली और प…