यूपी। सीतापुर में फर्जी कागजात से नौकरी दिलाने वाले बुलंदशहर के ठगों को दबोचा, जानिए कैसे पकड़ में आए।

यूपी। सीतापुर में फर्जी कागजात से नौकरी दिलाने वाले बुलंदशहर के ठगों को दबोचा, जानिए कैसे पकड़ में आए।
रिपो० देवराज सिंह पुलिस ने फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बुलंदशहर जिले के निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 96500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। दोनों की पहचान कपिल कुमार पुत्र महिपाल निवासी सेहरा भवन बहादुर नगर जिला बुलंदशहर व प्रमोद कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी अनहेड़ा अगौता जिला बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार एसआई रमेश कुमार कनाैजिया, सतीश चंद्र, रूपेश कुमार आदि ने चेकिंग के दौरान दोनों को रोका। तलाशी में 96500 रुपये की नकदी बरामद हुई। दोनों के पास से कुलदीप पुत्र ब्रह्रादीन निवासी रबुपुरा जिला गौतम बुद्धनगर का पिसावां के खोजेपुर गांव का फर्जी निवास प्रमाण पत्र, आधार व पैन कार्ड मिला। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि कुलदीप के खोजेपुर गांव में निवास का पुलिस सत्यापन कराने आए थे। दोनों ने निवास सत्यापन के बदले पुलिस को 50 हजार हजार रुपये रिश्वत का भी लालच दिया। पुलिस ने कुलदीप के विषय में खोजेपुर में जांच कराई गई तो पता चला कि इस नाम का कोई युवक यहां निवास नहीं करता। प्रधान संतोषी कुमारी ने भी …