यूपी : एक दूसरे की बहन से दिल लगा बैठे दो युवक, अनोखी प्रेम कहानी का ये अंजाम आपको भी कर देगा हैरान
यूपी : एक दूसरे की बहन से दिल लगा बैठे दो युवक, अनोखी प्रेम कहानी का ये अंजाम आपको भी कर देगा हैरान डेस्क समाचार दर्पण लाइव अमरोहा के हसनपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। दरअसल दो युवक एक-दूसरे की बहन से ही प्यार कर बैठे, बंदिशें बढ़ी तो एक-दूसरे की बहन को लेकर फरार भी हो गए। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं शिकायत थाने पहुंचने पर पुलिस भी जांच में जुट गई है। फिलहाल एक प्रेमी जोड़े को साथ रहने की इजाजत मिल गई है, जबकि दूसरे को अभी इंतजार करना होगा। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का परिवार हसनपुर कोतवाली के गंगा तटबंध किनारे के गांव में ठेके पर भूमि लेकर खेती करता है। परिवार खेत पर बनी झोपड़ी में रहता है। झोपड़ी के नजदीक दूसरे युवक का खेत है। दोनों युवकों ने पहले आपस में दोस्ती की, फिर एक दूसरे की बहन से प्रेम कर बैठे। चार दिन के अंतराल में दोनों एक-दूसरे की बहन को लेकर फरार हो गए। दोनों अलग-अलग जातियों से हैं। लोग इस अजब प्रेम की गजब कहानी को सुनकर हैरत में हैं। मामला थाने तक पहुंच गया है। इनमें एक जोड़े के बालिग होने पर एक साथ रहने के लिए पुलिस व स्वजन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। वहीं, दूसरे की प्रेमिका की…