अलीगढ़ | सीएम योगी ने बोला सपा पर हमला, कहा- आज कुछ लोगों के सपनों में श्रीकृष्ण आएंगे और,,,,
अलीगढ़ | सीएम योगी ने बोला सपा पर हमला, कहा- आज कुछ लोगों के सपनों में श्रीकृष्ण आएंगे और,,,, डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। योगी ने कहा कि भाजपा ने जो किया, वह सपा के लोग नहीं कर सकते। इन्हें भगवान कृष्ण से कोई मतलब नहीं है। वह जवाहर बाग दंगा कराकर राजनीति कर रहे थे। योगी ने कहा कि सपा वाले तो कंस के उपासक हैं और कंस को ही पैदा करते हैं। मुख्यमंत्री अलीगढ़ में 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना और कुल नौ पारेषण उपकेन्द्रों के लोकार्पण मौके पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कि जब मैं यहां तापीय विद्युत परियोजना का लोकार्पण कर रहा हूं, तो लखनऊ में कुछ लोगों को भगवान कृष्ण के सपने आ रहे होंगे। भगवान कृष्ण उनसे कह रहे होंगे कि अब तो चेत जाओ। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि करीब सात हजार 100 करोड़ की परियोजनाएं जिले को सौंपी गयीं। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़ी हुई 255 करोड़ की 113 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने दो हजार युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवा टैबलेट और स्मार्ट फोन पा भी जाता था…