अलीगढ़ | पूर्व विधायक जफर आलम को पड़ा दिल का दौरा, हुई एंजियोप्लास्टी
अलीगढ़ | पूर्व विधायक जफर आलम को पड़ा दिल का दौरा, हुई एंजियोप्लास्टी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : सपा के पूर्व विधायक व लिंक लॉक्स के मालिक जफर आलम को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती सपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ. गुलिस्ताना की खैरियत लेकर पूर्व विधायक जफर आलम अपने कार्यालय लौट रहे थे। दोपहर 2:30 बजे रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। फौरन उनको क्वार्सी चौराहा स्थित वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी, डॉ. अतह कमाल, डॉ. संजय भार्गव की देखरेख में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। उनके दो स्टेंट डाले गए हैं। ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इधर, पूर्व विधायक को दिल का दौरा पड़ने की खबर पर लोगों ने उनकी सलामती के लिए दुआ व प्रार्थना की। उनके परिजन, शुभचिंतक, पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी वरुण ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। इनके अलावा, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल…