विधानसभा चुनाव: तिलकराज यादव ख़र्चा करने में पहले व अनिल पाराशर दूसरे स्थान पर

विधानसभा चुनाव: तिलकराज यादव ख़र्चा करने में पहले व अनिल पाराशर दूसरे स्थान पर
चार विधानसभाओं के उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे का किया गया मिलान,,, 11 अनुपस्थित उम्मीदवारों को जारी किया गया नोटिस, नहीं देने आए ब्योरा ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ विधानसभा चुनाव में नामांकन के बाद से अब तक खर्चा करने के मामले में छर्रा से बसपा उम्मीदवार तिलक राज यादव सबसे आगे हैं। इसके बाद कोल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अनिल पाराशर व उसके बाद कोल से ही कांग्रेस उम्मीदवार विवेक बसंल का नाम है। 11 उम्मीदवार रविवार को चुनावी व्यय का ब्योरा मिलान कराने नहीं पहुंचे, जिनको नोटिस जारी किया गया है। छर्रा विधानसभा से बसपा उम्मीदवार तिलक राज यादव ने नामांकन से 30 जनवरी 2022 तक 633522 रुपये खर्च किए। छर्रा से ही कांग्रेस उम्मीदवार अखिलेश शर्मा 212174 रुपये खर्च किए। इसके अलावा छर्रा विधानसभा से जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार यादव करन 95 हजार, भारतीय सुभाष सेना से उम्मीदवार राजेश कुमार शर्मा 27 हजार, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुधीर कुमार 42 हजार, निर्दलीय अक्षय कुमार ने 70 हजार खर्च किए। भाजपा उम्मीदवार रवेंद्र पाल सिंह,, सपा लक्ष्मी धनगर व दो अन्य निर्दलीय उम्मीदवार अनुपस्थिति रहे, जिस पर नोटिस जारी किया गय…