बुलंदशहर। युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर। युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जिला पुलिस के कठोर से कठोर कार्रवाई करने पर भी दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। जानकारी के अनुसार आहार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाना अहार में तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात घर के सभी सदस्य सोये हुए थे। रात्रि में करीब दो बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री जो अंदर सोयी हुई थी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ व मारपीट भी की गयी। जब शोर सुनकर परिजन भी उठ गए जिसके बाद आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी आबिद पुत्र नफीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।