बुलंदशहर। सीएम योगी ने किया विपक्ष पर प्रहार, कहा हमारी सरकार न केवल गुंडों को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी

बुलंदशहर। सीएम योगी ने किया विपक्ष पर प्रहार, कहा हमारी सरकार न केवल गुंडों को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी
रिपो० रीशू कुमार अनिल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष चीनू जैन, व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया तहेदिल से स्वागत। शिकारपुर। नगर के सूरजभान सरस्वती विद्या मन्दिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस, बसपा, और सपा, तीनों पार्टियों पर हमला बोला उन्होंने जिले में शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज और मेरठ से प्रयागराज जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के बारे में लोगों को बताया।  उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल में इन दिनों बड़े अजीबो गरीब बयान देखने को मिल रहे है प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी वेव के दौरान एक नया वेरिएंट ओमिक्रोन देखने को मिला लोग आशंकित थे कि क्या होगा हमने कहा कि हमारी सरकार न केवल पेशेवर गुंडों और माफियाओं को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी।  सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की 26 करोड़ डोज देने वाला देश का पहला राज्य होगा योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकारों को विकास के लिए फुर्सत नहीं थी चाचा-भतीजे की पार्टी के ल…