बुलंदशहर। कांग्रेस ने बुलंदशहर मे सातों विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, सात प्रत्याशी मे दो महिला प्रत्याशी शामिल

बुलंदशहर। कांग्रेस ने बुलंदशहर मे सातों विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, सात प्रत्याशी मे दो महिला प्रत्याशी शामिल
रिपो० राजेश शर्मा कांग्रेस ने बुलंदशहर जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर गुरुवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिसमें किसान नेत्री पूनम पंडित सहित दो महिलाओं को टिकट दिया गया है। स्याना विधानसभा सीट से पूनम पंडित, अनूपशहर  विधानसभा सीट  से पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह, बुलंदशहर  विधानसभा सीट  से  से सुशील चौधरी, शिकारपुर  विधानसभा सीट  से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान को टिकट दिया है। खुर्जा  विधानसभा सीट  से पूर्व जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक, सिकंदराबाद  विधानसभा सीट  से सलीम अख्तर, डिबाई  विधानसभा सीट  से सुनीता शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।