बुलंदशहर। भ्रष्टाचार : योगी सरकार की योजना पर फेरा पानी, गरीबों का पेट काटकर अपनी तिजोरी भर रहे कोटेदार और भ्रष्ट अधिकारी, ऑडियो वायरल

बुलंदशहर। भ्रष्टाचार : योगी सरकार की योजना पर फेरा पानी, गरीबों का पेट काटकर अपनी तिजोरी भर रहे कोटेदार और भ्रष्ट अधिकारी, ऑडियो वायरल
रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर/अगौता। जिले में गरीबों के राशन को साज करके डकार रहे कोटेदार व भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ किसी भी प्रकार की  जिला प्रशासन कार्यवाही नहीं हो रही है। जिसमें  कोटेदार और भ्रष्ट अधिकारी गरीबों का पेट काटकर अपनी तिजोरी भर रहे है। वहीं सिस्टम से खिलवाड़ कर सरकार की नीतियों व योजनाओं को पलीता लगा रहेे। राशन कोटेदार व खाद्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारी साठ-गांठ गरीबों का पेट काटकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। अगौता थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली के राशन कोटेदार का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, वायरल ऑडियो में एक ग्राहक राशन कम देने की कोटेदार से शिकायत कर रहा है जिसके बाद कोटेदार ग्राहक को हड़काते हुए तर्क देता सुनाई पड़ रहा है कि सप्लाई इंस्पेक्टर व खाद्य विभाग के अधिकारियों को पैसा पहुंचाना पड़ता है, इसलिए सभी को प्रति यूनिट पांच की बजाय चार किलो खाद्यान्न वितरण करने का आदेश है।  इस बाबत जानकारी के बाद गांव पहुंच कर की गई पड़ताल में कोटेदार की दुकान पर ग्राहकों से बातचीत की गई तो लोगों ने दावा किया कि हर माह उनका कोटेदार राशन कार्ड में पूरा राशन लिखता है जबकि प्रति यूनिट चार किलो राशन देता …