बुलंदशहर। राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने किया अग्रसेन चौक का भूमि पूजन

बुलंदशहर। राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने किया अग्रसेन चौक का भूमि पूजन
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। मेरठ-बदायूं हाईवे के निकट सीओ ऑफिस के सामने महाराजा अग्रसेन चौक का बड़े ही धूमधाम से भूमि पूजन हुआ, भूमि पूजन में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अनिल शर्मा, रहे और महाराजा अग्रसेन चौक पर ईंट रख कर भूमि पूजन किया गया और हवन में आहुति दी।  गौरतलब है  कि गत दिनों संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं युवा अग्रवाल वैश्य महासभा की टीम ने राज्य मंत्री अनिल शर्मा से श्यामलाल डिग्री कॉलेज पर जा कर मुलाकात कर राज्य मंत्री से मनीष कुमार गुप्ता, दिपू सिंघल, हरीश सिंघल ने शिकारपुर में अग्रसेन चौक बनवाने की मांग की थी।  राज्य मंत्री ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन एवं तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी को दो दिन के अन्दर जगह चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिससे विभाग ने अग्रसेन चौक के लिए जगह चयन की थी। काफी समय से वैश्य समाज के लोग इंतजार कर रहे थे कि अग्रसेन चौक शिकारपुर में कब बनेगा, अग्रसेन चौक का भूमि पूजन होने पर वैश्य समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी और एक दूसरे से कहते हुए नजर आए कि अब बहुत जल्द ही महारा…