बुलंदशहर। एसएसपी ने मृतक दारोगा के परिवार को 32 लाख 58 हजार का चेक देकर की आर्थिक सहायता
बुलंदशहर। एसएसपी ने मृतक दारोगा के परिवार को 32 लाख 58 हजार का चेक देकर की आर्थिक सहायता ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। एसएसपी बुलन्दशहर के पीआरओ पद पर तैनात रहे अंकित चौधरी की हार्टअटैक से मृत्यु के बाद एसएसपी के आदेश के बाद जनपद के सभी पुलिसकर्मियों के एक दिन के वेतन का चेक स्व अंकित चौधरी के परिजनो को देकर आर्थिक सहायता दी। बता दें कि वर्ष-2015 बैच के उपनिरीक्षक अंकित चौधरी की एक दिसम्बर को अचानक हृदयगति रूकने के कारण मृत्यु हो गयी थी। एसएसपी ने अंकित चौधरी की पत्नी व माँ को आर्थिक मदद के लिए 32 लाख 58 हजार रूपये चेक दिया है। जिसको लेकर दरोगा अंकित चौधरी के परिवार को जिले के समस्त अधिकारियों/पुलिसकर्मियों द्वारा पिछले माह दिसम्बर का स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दिया गया। दरोगा अंकित चौधरी का कोई भाई-बहन नही है व एक छोटा बेटा है एवं वृद्ध माता-पिता के इकलौते सहारे व एक बेटे के पिता की मृत्यु के बाद घर में आय का कोई और साधन ना होने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से एक दिन का वेतन अंकित चौधरी के परिवार को आर्थिक सहायता के रुप में देने की अपील की थी। ताकि बच्चे का पालन-पोषण व परिवार का जीवन यापन अच्छे से हो सके। एसएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा पुल…