बुलंदशहर। सीओ, कोतवाल ने नगर में अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च
बुलंदशहर। सीओ, कोतवाल ने नगर में अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। अगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त, सकुशल व शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिकारपुर सीओ विकास प्रताप चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, एस आई सुखपाल सिंह, एस आई संतोष कुमार रावत, एस आई अखिलेश कुमार, सुधीर कुमार, कुलदीप चौधरी, बलराज सिंह, सहित अर्धसैनिक बल (बीएसएफ) व पुलिस फोर्स मय दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ नगर के मुख्य चौराहों, मुख्य बाजार, निम्न गलियां तथा संवेदनशील अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भ्रमण किया गया। सीओ विकास प्रताप चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, द्वारा आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, क्योंकि यह लोकतंत्र का महापर्व है अगर कोई व्यक्ति अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डराता है या कोई शराब, पैसों, व अन्य वस्तु सामाग्री का प्रलोभन देता है अथवा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों, चुनाव को गलत …