यूपी। हूटर हटाने के दौरान कार में मिले 34 लाख रूपये, चुनाव में इस्तमाल की आशंका

यूपी। हूटर हटाने के दौरान कार में मिले 34 लाख रूपये, चुनाव में इस्तमाल की आशंका
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव हापुड़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सीमा पर बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है। इसी क्रम में हापुड़ जिले की सीमा हाफिजपुर पुलिस ने एक कार का हूटर हटाने के दौरान तलाशी ली।  तलाशी  के दौरान पुलिस ने कार से 34 लाख 70 हजार रुपए बरामद किए। रुपए बरामद होने के बाद फिलहाल पुलिस ने कार सवार से पूछताछ शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि मामला किसी विधायक से जुड़ा है। जिससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन रुपयों का चुनाव में इस्तेमाल किया जाता। हालांकि, पुलिस ने आयकर विभाग को रुपए मिलने की सूचना दे दी है। यह मामला हापुड़ जिले के हाफिजपुर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को सीओ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में हाफिजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड बाईपास के समीप बेरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक उत्तराखंड नंबर स्कॉर्पियो कार नोएडा से हापुड़ की ओर आती दिखी। जिसे रुकने का इशारा कर, उसका हूटर हटाने लगे। हूटर की बात पूछी तो कार चालक ने बता दिया कि पहले एक विधायक के पास यह गाड…