यूपी। बुलंदशहर में टिकट ना मिलने पर फुट - फूट कर रोने लगी कांग्रेस कार्यकर्ता
यूपी। बुलंदशहर में टिकट ना मिलने पर फुट - फूट कर रोने लगी कांग्रेस कार्यकर्ता ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की बुलंदशहर सदर सीट से कांग्रेस का टिकट हासिल करने में नाकाम रही पार्टी की कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान अपनी निराशा छिपा नहीं पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। गीता रानी मिश्रा ने अपनी शिकायत मीडिया के सामने बयां की और कहा कि उनके पिता 30 साल तक पार्टी के साथ जुड़े रहे और उन्होंने अपना सबकुछ पार्टी को न्यौछावर कर दिया। शर्मा ने कहा कि वह अनूपशहर में हुई प्रियंका गांधी वाद्रा की रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं के लेकर गई थीं, लेकिन उनके काम को स्वीकार नहीं किया गया। शर्मा ने कहा कि पार्टी को इस बात का सर्वे कराकर टिकट देने चाहिये थे किसने क्या काम किया। उन्होंने सिकंदराबाद की एक और पार्टी कार्यकर्ता का जिक्र करते हुए कहा पार्टी के लिये लगन के साथ काम करने के बावजूद उन्हें भी टिकट नहीं दिया गया। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेने वाली शर्मा ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं चाहतीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिये कांग्रेस के नारे की ओर इशारा करते हुए कहा, ''मै…