अलीगढ़ में नामांकन निरस्त होने पर हंगामा, डीएम की कार के आगे लेटी महिला दावेदार

अलीगढ़ में नामांकन निरस्त होने पर हंगामा, डीएम की कार के आगे लेटी महिला दावेदार
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़: विधानसभा चुनाव के लिए जमा किए गए नामांकन पत्रों में से बीस पत्र सोमवार को निरस्त होने पर हंगामा हो गया। गुस्साए दावेदारों ने डीएम आवास पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रिटर्निग आफिसर पर मिलीभगत व गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। बरौली से राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से नामाकन करने वाली महिला दावेदार शशि सिंह राजपूत डीएम सेल्वा कुमारी जे की कार के आगे लेट गईं। करीब दो घटे तक प्रदर्शन चला। पुलिस ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। प्रशासन की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा व महामारी अधिनियम के तहत छह नामजद सहित 80 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सबसे अधिक छह नामाकन पत्र बरौली विधानसभा क्षेत्र में निरस्त हुए। इसमें राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की शशि राजपूत, जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के प्रत्याशी हेमवंत सिंह चौहान, निर्दलीय विनीत कुमार, केशव सिंह बघेल का भी नामाकन पत्र था। दोपहर बाद प्रशासन की तरफ से नामाकन पत्रों के निरस्तीकरण की घोषणा करते ही प्रत्याशी नाराज हो गए और कलक्ट्रेट से डीएम आवास पहुंच गए। नामांकन निरस्त से संबंधी अन्य विधानसभा क्षेत्रों के दावेदार भी…