उत्तर प्रदेश। कोरोना ने लगाई यूपी विधानसभा चुनावों में अड़चन, रद्द हुई चुनावी रैलियां

उत्तर प्रदेश। कोरोना ने लगाई यूपी विधानसभा चुनावों में अड़चन, रद्द हुई चुनावी रैलियां
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कांग्रेस ने अपने पिंक मैराथन रैलियों को रद्द करने का फैसला लिया था. अब भाजपा समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने चुनावी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया है। HIGHLIGHTS • कांग्रेस सपा पहले ही रद्द कर चुके हैं कार्यक्रम • अब बीजेपी ने भी कोरोना को देख उठाया यह कदम • पीएम मोदी की लखनऊ रैली भी हो सकती है कैंसिल लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली भी हो सकती है केंसिल आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 9 जनवरी को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को कोविड की स्थिति खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए रद्द किए जाने की संभावना है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, 'हमें इस संबंध में आधिकारिक संचार के माध्यम से रद्द करने की सूचना दी गई है।' समाजवादी पार्टी ने अपनी विजय रथ यात्राओं को किया रद्द समाजवादी पार्टी ने 7 जनवरी, 8 9 जनवरी को होने वाली अपनी विजय रथ यात्रा को भी रद्द कर दिया है, जिसका नेतृत्व पार्टी प्रमुख अखिलेश कर रहे थे. तय कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश को क्रमश: 7, 8 9 जनवरी को गोंडा, बस्ती अयोध्या में जनस…