उत्तर प्रदेश चुनाव। यूपी चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में बनाया बड़ा प्लान, सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम को चुनावी रण में उतार कर रचेगी सियासी 'चक्रव्यूह'

उत्तर प्रदेश चुनाव। यूपी चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में बनाया बड़ा प्लान, सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम को चुनावी रण में उतार कर रचेगी सियासी 'चक्रव्यूह'
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के लिए जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है, वहीं पार्टी चुनाव में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा को उतारने का मन बना चुकी है। इसके साथ ही पार्टी पश्चिम बंगाल की तर्ज पर कुछ सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारने का प्लान तैयार कर रही है, ताकि विपक्षी दलों पर दबाव बनाया जा सके. हालांकि अभी तक बीजेपी ने सीएम योगी के चुनाव लड़ने के लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी का अयोध्या से चुनाव लड़ना तय है, इसके जरिए बीजेपी अयोध्या से करीब तीन-चार दर्जन सीटों पर प्रभावित कर सकती है। दरअसल पिछले दो दिनों से बीजेपी की दिल्ली में चुनाव को लेकर बैठक चल रही है और अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है, वहीं आज मकर सक्रांति के दिन या फिर शनिवार को पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है. क्योंकि राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लिहाजा पहले चरण में राज्य की 58 सीटों पर होन…