बुलंदशहर। विवाहिता ने लागया छेड़छाड़ का आरोप

बुलंदशहर। विवाहिता ने लागया छेड़छाड़ का आरोप
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/पहासू। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।  गांव निवासी महिला के मुताबिक उसका पति रविवार को किसी काम से बाहर गया था। वह घर में अकेली थी। पड़ोसी ने घर के पास उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उनके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने थाने में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।