अलीगढ़ | हरदुआगंज के उखलाना में होमगार्ड के ऊपर गिरी दीवार, मौत

 

ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़

हरदुआगंज। थाना क्षेत्र के गांव बड़ा गांव उखलाना में दीवार के गिरने से दबकर एक व्यक्ति की उपचार के लिए ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे की रिपोर्ट मृतक के बेटे ने दर्ज कराई है।

मृतक के बेटे सुलभ भारद्वाज ने बताया कि उसके पिता अशोक शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी उखलाना थाना हरदुआगंज होमगार्ड में नौकरी करते थे। घर पर कार्य करते समय अचानक उनके ऊपर दीवार गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। अलीगढ़ उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने आवश्यक कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अशोक शर्मा की मृत्यु से घर में कोहराम मचा हुआ है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0