अमित शाह बोले - जो अपने पिताजी और चाचाजी की नहीं सुनता, वो यूपी चुनाव के बाद आपकी क्या सुनेगा

अमित शाह बोले - जो अपने पिताजी और चाचाजी की नहीं सुनता, वो यूपी चुनाव के बाद आपकी क्या सुनेगा
ब्यूरो ललित चौधरी गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीराबाद में जनसभा को संबोधित किया। इसी के साथ बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की। बुलंदशहर। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सीएम बनने वाले हैं। आज यूपी में किसी की भी हिम्मत नहीं है कि वह बहन-बेटियों को छेड़ सके। समाजवादी पार्टी ने माफियाओं को सिर पर बैठा रखा था। योगी सरकार में यूपी के गुंडे-माफिया जेल की सलाखों के पीछे हैं। पांच साल में प्रदेश से माफिया पलायन कर चुके हैं। 'जो अपने पिताजी और चाचाजी की नहीं सुनता वो आपकी सुनेगा?' इस दौरान अमित शाह ने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि जयंत बाबू किसके मुगालते में हो? जो अपने पिताजी और चाचाजी की नहीं सुनता है वह आपकी क्या सुनेगा? इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में सपा सरकार बनती है तो तीसरे दिन ही जयंत बाबू चले जाएंगे। इसी के साथ आजम खां जेल से बाहर निकलकर बैठ जाएंगे।  बीते पांच सालों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में माफियाओं का पलायन हुआ है। माफिय…