विधानसभा चुनाव 2022 : अलीगढ़ में मतदान तक ढूंढे नहीं मिलेगा आवारा गोवंश
विधानसभा चुनाव 2022 : अलीगढ़ में मतदान तक ढूंढे नहीं मिलेगा आवारा गोवंश ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ विधानसभा चुनाव 2022 के दस फरवरी को होने वाले मतदान से पूर्व किसानों के लिए समस्या बने आवारा गोवंश ढूंढे नहीं मिलेंगे। सभी को अस्थायी गो आश्रय स्थलों में न केवल आसरा दिया जाएगा, बल्कि चारा एवं पानी से लेकर सर्दी से बचाव के इंतजाम भी होंगे। किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को अस्थायी गो आश्रय स्थल तैयार करवाकर उनमें निराश्रित गोवंश को रखवाने के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तमाम गो आश्रय स्थल, गोशालाएं तैयार करने के बावजूद प्रशासन आवारा एवं निराश्रित गोवंश की समस्या को दूर करने में नाकाम रहा है। यह गोवंश तमाम दुर्घटनाओं और जाम का कारण तो बन ही रहे हैं। विशेष रूप से किसानों के लिए लंबे समय से समस्या बने हुए हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद गोवंश फसलों को खराब कर रहा है। इससे जिले के किसानों की हजारों बीघा फसल हर सीजन में नष्ट हो रही है। किसान इस समस्या को लेकर तमाम धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के साथ ही कई बार सरकारी स्कूल, कार्यालय आदि में इन गोवंश को बंद कर आक्रोश जताते रहे हैं, …