अलीगढ़ में अपशब्द बोलने पर आपस में भिड़े भाजपाई, समझौते का प्रयास जारी
अलीगढ़ में अपशब्द बोलने पर आपस में भिड़े भाजपाई, समझौते का प्रयास जारी ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के पला रोड पर रविवार देर रात गाड़ी हटाने को लेकर अपशब्द बोलने पर भाजपाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान कहासुनी में एक पक्ष ने पूर्व मेयर व उनके गनर पर व्यापारी नेता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। हालांकि विवाद के बाद पूर्व मेयर वहां से चली गईं। मगर व्यापारी नेता पक्ष के लोग हंगामा करते हुए आगरा रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। करीब बीस मिनट के प्रयास के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया। बाद में देर रात दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। जहां समझौता वार्ता शुरू हो गई थी। हुआ यूं कि पूर्व मेयर शकुंतला भारती अपनी स्कार्पियो गाड़ी से सुरक्षाकर्मी संग पला रोड पर भाजपा नेता स्वर्गीय नेता वैद्य रूप किशोर राठी के घर घूमने गई थीं। देर रात वे गाड़ी में सवार होकर लौट रही थीं, तभी गली के बाहर उद्योग व्यापार मंडल में खुद को प्रदेश संगठन मंत्री बता रहे अशोक गुप्ता दुकान पर सामान खरीद रहे थे और उनकी स्कूटी सड़क सहारे खड़ी थी। पूर्व मेयर की गाड़ी को निकलने में दिक्कत होती देख किसी ने अशोक गुप्ता से कहा कि स्कूटी साइड कर लो। आरोप है कि अशोक गुप्ता ने पहले अपशब्द बोल…