भाजपा घोषणापत्र 2022 : UP के लिए बीजेपी ने खोला वादों का पिटारा, किसानों, महिलाओं और छात्रों से किए ये वादे

भाजपा घोषणापत्र 2022 : UP के लिए बीजेपी ने खोला वादों का पिटारा, किसानों, महिलाओं और छात्रों से किए ये वादे
ब्यूरो ललित चौधरी भाजपा घोषणापत्र 2022 UP : बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए घोषणापत्र जारी किया। अमित शाह और सीएम योगी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है। बीजेपी ने किसानों, छात्रों, महिला वर्ग से किए गए वादों के पिटारे को खोल दिया है। यूपी के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी ने लखनऊ में जारी किया संकल्प पत्र UP BJP Manifesto की बड़ी बातें यहां पढ़ें - बीजेपी के घोषणापत्र में किसानों के लिए क्या - किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली - 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना - 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन - आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़ - गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान - एक हजार करोड़ में यूपी में नंद बाबा दुग्ध मिशन शुरू करेंगे, यूपी को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा - निषादराज बोट सब्सिडी योजना - 6 मेगा फूड पार्क बनेंगे बीजेपी के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए क्या - कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार …