बुलंदशहर। एडीजी मेरठ ने किया थाने का निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान शस्त्र नहीं खोल पाये : एसआई रामवीर सिंह
बुलंदशहर। एडीजी मेरठ ने किया थाने का निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान शस्त्र नहीं खोल पाये : एसआई रामवीर सिंह ब्यूरो ललित चौधरी बुलन्दशहर। औरंगाबाद एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को औरंगाबाद थाने का सघन निरीक्षण किया, पूर्व निर्धारित निरीक्षण के लिए थाना परिसर पहुंचने पर थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने एडीजी की अगवानी की तथा बावर्दी सशस्त्र सलामी गारद ने गार्ड आफ आनर दिया। तत्पश्चात सभरवाल ने पुलिस मैस,मुकदमा माल, शस्त्रागार, बैरक, बंदी ग्रह, रिकॉर्ड रुम, आदि का सघन निरीक्षण किया अरसे से कबाड़ हो रहे वाहनों को देख एडीजी ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए तथा समुचित रखरखाव के लिए कड़े निर्देश दिए। एडीजी ने अपने समक्ष दो एसआई को पिस्टल खोल कर पुनः लगाने का परीक्षण कराया जिसमें एसआई रामवीर सिंह पूरी तरह असफल रहे और पिस्टल खोल पाने में असमर्थ रहे। एसआई अशोक कुमार, ने शस्त्र और अन्य पूछे गए सभी सवालों का सटीक उत्तर देकर एडीजी से भरपूर सराहना पाई। सभरवाल ने उनसे हाथ मिला कर शाबाशी दी। कस्बे के व्यापारियों की ओर से व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, ने बुके भैंट करके एडीजी का स्वागत किया एडीजी ने गणमान्य नागरिकों की बैठक में समस्या आमंत्रित की व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता,…