बुलंदशहर। भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने किया रोड़ शो

 

रिपो० रिशू कुमार

पहले चरण के तहत जिले के सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है इसके लिए मंगलवार को प्रचार का अन्तिम दिन था अन्तिम दिन प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

शिकारपुर। सभी दलों व तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शिकारपुर में अपनी विभिन्न नुक्कड़ जनसभाएं की दलों को प्रचार समाप्त हो जाने के बाद अब रणनीतियों का दौर प्रारंभ हो गया है जिले की सातों विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है इस मतदान को अपने पक्ष करने के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। 

भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा, ने चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन मंगलवार नगर में रोड़ शो निकाल कर अपना दम-खम दिखाया, हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ रामलीला मैदान से प्रारंभ हुआ रोड़ शो नगर में होता हुआ रोड़ शो के दौरान अनेक स्थानों पर लोगों ने फूल वर्षा कर भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। वहीं दीपू सिंघल ने भाजपा प्रत्याशी को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। 

प्रत्याशी अनिल शर्मा बोले जीत निश्चित है उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता पर एक बार पुन काबिज हो कर इतिहास लिखने जा रहीं है रोड़ शो में जन-सैलाब उमड़ा था पैदल बाइक ट्रेक्टर पर लोग अनिल शर्मा, की जीत के नारे लगाये जा रहे थे।

रोड शो में महिला मोर्चा की कार्यकत्री बहने शामिल रही रोड़ शो में उमड़ा जन सैलाब पैदल बाइक पर सवार हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर भाजपा पदधिकारी कार्यकर्ताओ के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0