बुलंदशहर। भाजपा सरकार ने 70 साल की धरोहर सात साल में बेचने का किया काम : भूपेंद्र हुड्डा, गंगा-जमुनी तहजीब पर भाजपा ने किया प्रहार : सलमान खुर्शीद
बुलंदशहर। भाजपा सरकार ने 70 साल की धरोहर सात साल में बेचने का किया काम : भूपेंद्र हुड्डा, गंगा-जमुनी तहजीब पर भाजपा ने किया प्रहार : सलमान खुर्शीद रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। जहांगीराबाद नगर की कृषि अनाज मंडी के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी चौ. गजेंद्र सिंह, के समर्थन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जनसभा को सम्बोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों की आय की जगह उनका कर्जा दोगुना करने का काम किया है। किसान सहित समाज के सभी वर्ग परेशान है हर खाते में 15 लाख रुपए का वादा करने वाली भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार तक देने में असफल रही है ऐसी सरकारों को सत्ता से उखाड़ फेंकने काम हम सभी को मिलकर करना है और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करना है। जहांगीराबाद की नई मंडी परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी चौ. गजेंद्र सिंह, के समर्थन में आयोजित सभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय तो दुगनी नहीं हुई लेकिन उन किसानों का कर्जा दोगुना हो गया सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पांच साल पूर्व देश में जहां किसानों पर 9 लाख करोड़ का कर्जा था वह बढ़कर आज 17 लाख करोड़ रुपए हो गया है…